शुक्रवार रात आई बरात में दूल्हे पक्ष की महिला के ऊपर चाशनी डालने से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद मामला थाने पहुंच गया। शनिवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद दुल्हन विदा हो सकी। जनपद मैनपुरी में थाना बेवर के गांव दहेड़ निवासी महेंद्र सिंह कश्यप के भतीजे चंदन की नवाबगंज के चिकन वाली गली निवासी राजपाल की पुत्री शिखा के साथ शादी तय हुई थी।




शुक्रवार रात बरात आई थी। रात में शादी की रस्में संपन्न होने के बाद दुल्हन पक्ष की तरफ से दूल्हे की रिश्तेदार रामादेवी के ऊपर किसी ने गर्म चाशनी डाल दी। दूल्हे पक्ष की तरफ से नाराजगी व्यक्त की गई तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों से मारपीट कर दी। दूल्हे के चाचा महेंद्र, राम किशोर, राजेंद्र, देवेंद्र, भोले सहित अन्य लोग घायल हो गए। रात लगभग तीन बजे सभी बराती थाने पहुंचे और घरातियों के विरुद्ध तहरीर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *