कासगंज में बरेली मथुरा हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस ने सामने से आ रही एटा डिपो की बस में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 36 लोग घायल हो गए।
खबर वहीं जो सत्य हो©

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वही हाईवे पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी होने पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. फिर जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
सीएमएस डॉक्टर संजीव सक्सेना को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डीएम प्रणय सिंह ने बताया कि राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस के चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि 36 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।