आगरा में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य पर शाहगंज क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर छह नामजद और 5-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें –  खुशखबर: टनकपुर – नांदेड़ साप्ताहिक ट्रेन शुरू, आगरा में भी ठहराव; यहां जानें रुकने का समय

बसई जगनेर के गांव गुगाबद निवासी ओमवती ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि उन्होंने 24 जून, 2021 को फ्रीगंज, बेलनगंज निवासी दीपक और नकुल से 200 वर्गगज का प्लॉट 12 लाख रुपये में खरीदा था। विक्रय पत्र सदर तहसील में पंजीकृत कराया गया और 72 हजार रुपये का स्टांप शुल्क भी अदा किया गया।

ये भी पढ़ें –  UP: वॉशिंग मशीन की वजह से टूट रही शादी, कपड़े धोते-धोते तंग आ गई पत्नी; इस फैसले से छूटे पति के पसीने

पीड़िता का आरोप है कि 26 जुलाई, 2025 की शाम करीब चार बजे वह प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचीं तो सूखा उर्फ अनिल, उसका भाई अकोला ब्लॉक प्रमुख राजू प्रधान, आरती, छोटू, सत्यप्रकाश तथा 5-7 अज्ञात लोग वहां आ गए।गाली-गलौज की और सूखा ने उनके बेटे सुनील के सिर पर रिवॉल्वर तानते हुए दोबारा प्लॉट पर आने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे परिवार दहशत में आ गया।

ये भी पढ़ें –  UP: आगरा से  टूंडला-फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी के लिए भी ऐसी बसें, 100 ई-बसों की सौगात; जल्द दौड़ेंगी

बाद में जानकारी करने पर पता चला कि दीपक और नकुल लोगों को प्लॉट बेचकर रुपये लेते हैं। अन्य आरोपी जमीन पर कब्जा कर उसे हड़प लेते हैं। घटना के बाद से वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाती रहीं, लेकिन शाहगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें –  बारिश में बिलों से बाहर निकले सांप: कदम-कदम पर खतरा, सर्पदंश से युवती की मौत; ये इंजेक्शन बचाएगा जान

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *