मथुरा के कोसीकलां के गांव ऐंच में शासन द्वारा संचालित अस्थाई गोशाला में कर्मचारी से मारपीट कर गोवंशों को ले जाने के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड में पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक सिपाही भी घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा, छह जिन्दा कारतूस तथा चार खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। 

23 जुलाई की रात गांव ऐंच स्थित अस्थाई गोशाला में हथियारबंद गो तस्कर गोशाला में घुस आए। वहां चौकीदारी कर रहे महाराज सोरन दास को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए गोवंश वाहन में लादे और मौके से फरार हो गए।

 

सीओ भूषण वर्मा ने बताया बुधवार रात करीब 12:25 बजे नाले पर बने कूड़ेदान के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें कांस्टेवल सोनू घायल हो गए। 

पकड़े गए आरोपियों में राजू निवासी मीरपुर थाना खुर्जा बुलंदशहर और एहसान निवासी बिछवां थाना बिछवां मैनपुरी मूल निवासी ग्राम रोहिंदा थाना अरनिया बुलंदशहर शामिल हैं। घायल सिपाही और दोनों आरोपियो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपियों पर कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *