आगरा कलेक्ट्रेट परिसर में बारिश के बाद बंदर उग्र हो गए और डीसीपी कार्यालय आई महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। बंदरों के डर से होमगार्ड को डंडा और गुलेल लेकर ड्यूटी करनी पड़ी।

बंदर। संवाद
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a58775e02cae6ae24010c3c”,”slug”:”monkeys-turn-aggressive-after-rain-injure-three-at-agra-collectorate-2026-07-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: महिला समेत तीन को नोचा, सामान छीन ले गए…बारिश में बंदर हुए आक्रामक, कलेक्ट्रेट में जमकर मचाया उत्पात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बंदर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार कोे बारिश के बाद भूख से बेहाल बंदर उग्र हो गए। डीसीपी कार्यालय फरियाद लेकर आई महिला समेत तीन को नोच लिया। कई लोगों से सामान छीन लिया। एक इंस्पेक्टर पर हमला किया तो होमगार्ड ने डंडा दिखाकर उन्हें बचाया। कई बाइकों की सीट और साइड में लगे बैग फाड़ दिए। बंदरों से बचाव के लिए वहां तैनात होमगार्ड डंडा और गुलेल लेकर ड्यूटी कर पाए।
ये भी पढ़ें – UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार
मौसम में बदलाव का असर बंदरों पर नजर आया। बुधवार को डीसीपी कार्यालय की पार्किंग में खड़े होने पर महिला का टिफिन छीनने के चक्कर में उसे नोच लिया। दो लोग बचाने आगे आए तो उन पर भी हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर वहां खड़े होमगार्ड ने डंडा दिखाकर बंदरों को भगाया। कलेक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड ने बताया कि बंदरों से बचने के लिए हाथ में गुलेल लेकर घूमना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें – अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत
बंदरों को मार नहीं सकते हैं इसलिए बस डराकर हटा देते हैं। कलेक्ट्रेट आए फरियादी राहुल अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम बंदरों को पकड़ने के दावे करता है पर हकीकत में कुछ भी नहीं है। निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ें – जलभराव के बीच निकली अर्थी: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर एक फुट तक भरा पानी, लोगों में गुस्सा