जिंदा या मुर्दा लेकर जाने की धमकी देकर ससुराल पहुंचे पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने पति के साथ सौतेले बेटे व रिश्ते में देवर पर हैवानियत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने राधानगर पुलिस को बताया कि 18 मई की रात 10 बजे पति नशे में घर आया। गाली-गलौज के बाद सिर पर हमला किया। कमरे में बंदकर मारपीट कर जबरदस्ती की। सौतेला बेटा और चचेरा देवर भी पहुंचे। उन दोनों ने भी उसके साथ हैवानियत कर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह छिपकर 19 मई को मायके राधानगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले पहुंची। वहां मां को आपबीती बताई। लोकलाज के चलते मां ने चुप रहने की सलाह दी।
