मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। घरों में सेवईं और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए जबकि मेहमानों की आवभगत का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।

UP: Enthusiasm marks Bakrid in the Moradabad Division; crowds gather at Eidgahs and mosques

मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा करते लोग
– फोटो : संवाद

त्योहार को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अमरोहा जिले में भी बकरीद धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई। गजरौला और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ।

UP: Enthusiasm marks Bakrid in the Moradabad Division; crowds gather at Eidgahs and mosques

मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा करते लोग
– फोटो : संवाद

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहे। गजराैला के मोहम्मदाबाद, कबीरपुर, कटाई, लिसड़ी बुजुर्ग, सुनपुरा कलां, मोहरका पट्टी और शहवाजपुर डोर समेत कई गांवों की ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। चौपला स्थित जामा मस्जिद और मोहल्ला चौहानपुरी की मस्जिद में सुबह सात बजे नमाज अदा की गई।

UP: Enthusiasm marks Bakrid in the Moradabad Division; crowds gather at Eidgahs and mosques

मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा करते लोग
– फोटो : संवाद

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव ने भी चौपला मस्जिद के बाहर पहुंचकर लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। संभल और चंदौसी में भी बकरीद उत्साह के साथ मनाया गया।

UP: Enthusiasm marks Bakrid in the Moradabad Division; crowds gather at Eidgahs and mosques

मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा करते लोग
– फोटो : संवाद

सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के लिए भारी भीड़ रही। शहर काजी मरगूब कादरी नौशाही ने त्योहार को भाईचारे, त्याग और इंसानियत का संदेश देने वाला बताया। संभल की बड़ी ईदगाह खुर्जा गेट में सुबह सात बजे मौलाना नाजिम ने नमाज अदा कराई, जबकि छोटी ईदगाह संभल गेट में सुबह छह बजे मौलाना अमान ने नमाज पढ़ाई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *