थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल में बृहस्पतिवार रात विजयपाल (82) की उसके दो पौत्रों ने चाकू से गोदकर व गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय रात नौ बजे बुजुर्ग घर से करीब 100 मीटर दूर चौपाल पर बैठकर अपने साथी शिवकुमार शर्मा व एक अन्य बुजुर्ग के साथ हुक्का पी रहे थे। इसी बीच दोनों पौत्र दादा का कत्ल कर मौके से भाग गए। एसएसपी ने बताया कि 20 बीघा जमीन के विवाद में हत्या की गई है। हत्यारोपी दोनों पौत्रों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं।
