अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya

Updated Tue, 26 May 2026 10:01 PM IST

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास में शताब्दी वर्ष के अभियानों की समीक्षा की और स्वयं सेवकों को शाखा का विस्तार करने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए कहा।


UP: Mohan Bhagwat gave the mantra to the volunteers to strengthen the organization

मोहन भागवत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख
– फोटो : एएनआई



विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपने तीन दिवसीय राजधानी प्रवास के दौरान स्वयंसेवकों को संगठन को मजबूत बनाने का मंत्र दिया। इसके अलावा शाखा का विस्तार करने तथा सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ाने को भी कहा। अपने तीन दिन के प्रवास के बाद संघ प्रमुख मंगलवार को दिल्ली वापस चले गए।

भागवत ने रविवार को संघ के 20 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा की और संगठन के आगामी अभियानों की रूपरेखा के बारे में भी जाना।

ये भी पढ़ें – यूपी में मौसम का यू-टर्न, 28 मई के बाद कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; कल इन इलाकों में लू का अलर्ट



ये भी पढ़ें – बकरीद का सार्वजनिक अवकाश अब 28 को, पहले 27 मई को घोषित किया गया था; जानें बदलाव की वजह

उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य बेहतर समाज का निर्माण करना है, जो प्रतिबद्ध कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। ऐसे प्रशिक्षण स्वयंसेवकों को बौद्धिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाते हैं। उन्होंने समाज में भेदभाव दूर करने के लिए संगठित समाज के लिए काम करने का संदेश भी दिया। इसके अलावा कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी, और नागरिक कर्तव्य जैसे अभियानों की समीक्षा की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें