रिटायर्ड डिप्टी एसपी शुभ सूचित की चल-अचल संपत्तियों की गोपनीय जांच में करीब 42 लाख रुपये की अघोषित आय का खुलासा होने पर कार्रवाई की गई है। उन्हें 2024 में निलंबित किया गया था।

– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a4bed5de35a2ba2ff0d5f9e”,”slug”:”up-news-vigilance-case-against-retired-deputy-sp-shubh-suchit-2026-07-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: रिटायर्ड डिप्टी एसपी शुभ सूचित पर विजिलेंस केस, आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ने रिटायर्ड डिप्टी एसपी शुभ सूचित के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की एफआईआर दर्ज की है। शासन के आदेश पर उनकी चल-अचल संपत्तियों की गोपनीय जांच में करीब 42 लाख रुपये की अघोषित आय का खुलासा होने पर कार्रवाई की गई है। उन्हें वर्ष 2024 में बलिया के नरही कांड मामले में निलंबित किया गया था।
एफआईआर के मुताबिक मूल रूप से प्रयागराज एवं वर्तमान में कानपुर निवासी शुभ सूचित वर्ष 2024 में बलिया में तैनात थे। बिहार बार्डर पर ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने छापा मारा था। बाद में सीओ शुभ सूचित समेत कई पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गई थी।
ये भी पढ़ें – राम मंदिर मामले पर एसआईटी रिपोर्ट : टिन्नू ने गबन करने के लिए मनीष को रखवाया, इस तरह रचा गया पूरा कांड
ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट का सख्त फैसला, चंपत राय की हुई विदाई; कृष्ण मोहन देखेंगे मंदिर की व्यवस्था
शासन द्वारा शुभ सूचित की विजिलेंस से जांच कराने में पता चला कि वैध स्रोतों उनकी कुल आय 1.92 करोड रुपये है, जबकि चल-अचल संपत्तियों को खरीदने और भरण-पोषण पर 2.43 करोड़ रुपये व्यय किए गए। इस अंतर के बारे में वह विजिलेंस को कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए, जिसकी वजह से उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की शासन से संस्तुति की गई थी।