शिकोहाबाद नगर के कटरा बाजार स्थित सब्जी मंडी में शनिवार देररात करीब दो बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सब्जियों की 20 से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें पास में स्थित दुआ गारमेंट्स कपड़े की दुकान तक पहुंच गईं। जिससे वहां भी भारी नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जिले भर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी रखा।
मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडे, शिकोहाबाद अग्निशमन प्रभारी ब्रजेश सविता, इंस्पेक्टर अनुज कुमार समेत पुलिस व फायर विभाग की टीम मौजूद रही। अनुमान के मुताबिक आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि अभी वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और स्थानीय लोग भी आग बुझाने में प्रशासन की
मदद करते रहे।
ये भी पढ़ें-होटल के कमरे में खूनी खेल: पहले नशा, फिर प्रेमिका ने हथाैड़े-ब्लेड से दी खाैफनाक माैत; इसलिए किया मामा का कत्ल