संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar

Updated Tue, 16 Jun 2026 11:35 PM IST

ग्रामीणों ने बताया कि यह टीम एक दिन पहले भी गांव में आई थी और बच्चों के नाम नोट कर उन्हें दवा लेने के लिए पर्ची दे गई थी। औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष की सूचना पर उन्होंने आकर दवा के नमूने लिए हैं।


Uproar over distribution of expired medicines to innocent children at camp

मासूम को बांट दी एक्सपायरी दवाएं।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के नगला बीच स्थित प्राथमिक विद्यालय में टोरंट के सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आयोजित शिविर में बच्चों को मई में एक्सपायर हुई दवाएं बांट दी गईं। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दवा बांटने वाली यूएनएम फाउंडेशन टीम के सदस्यों को हिरासत में लेकर ड्रग विभाग को मामले की जानकारी दी है।


मंगलवार को स्कूल में बच्चों के पेट के कीड़े मारने की दवा (एल्बेंडाजोल/जॉइंट) के वितरण के लिए शिविर लगाया गया था। गांव के सौरभ और पंकज के परिजन भी अपने बच्चों के लिए स्कूल से दवा लेकर घर आए थे। सौरभ की गांव में ही परचून की दुकान है। सौरभ ने बताया दुकान बंद कर वह खाना खाने के लिए घर पहुंचे, तो परिजन ने उन्हें दवा दिखाई। दवा की शीशी पर छपी तारीखें देखीं, तो मैन्युफैक्चरिंग डेट जून 2024 और एक्सपायरी डेट मई 2026 दर्ज थी, जो समाप्त हो चुकी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें