आगरा के नमक की मंडी में चांदी कारोबारी की कुरियर से भेजी गई करीब 36.02 लाख रुपये कीमत की चांदी की पायल हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में कुरियर कंपनी के संचालक के विरुद्ध कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नमक की मंडी निवासी कारोबारी पंकज गुप्ता ने बताया कि उनकी पीजी पायल फर्म में चांदी की पायल बनाई जाती है। 26 सितंबर, 2025 को उन्होंने 29.144 किलोग्राम चांदी की पायल, जिसकी कीमत 34,97,280 रुपये तथा जीएसटी बिल सहित कुल मूल्य 36,02,198 रुपये थी। एपीएस सिक्योर लॉजिस्टिक कुरियर कंपनी के किनारी बाजार स्थित कार्यालय से चंडीगढ़ की जय मल्हार सिल्वर हाउस फर्म को भेजने के लिए बुक कराई। 

आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी पार्सल गंतव्य तक नहीं पहुंचा। पूछताछ करने पर संचालक अशोक त्यागी ने पहले माल गुम होने या चोरी होने की बात कही और जल्द भुगतान लौटाने का आश्वासन दिया। बाद में माल या रुपये मांगने पर उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें