खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में स्कूल मालिक अतुल पंवार की करैत सांप से डसवाकर हत्या कराने वाली पत्नी दामिनी भड़ाना शनिवार पूरी रात जेल में करवटें बदलती रही। दादा अजब सिंह के पास बेटे मानिक को याद कर उससे मिलने की इच्छा जेल अधिकारियों से जताई है।
बेटे को जेल में याद कर भावुक हो रही है हालांकि दादा ने पोते को अपने पास रखने की बात कहकर दामिनी से मिलवाने से भी मना कर दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस जल्द इस मामले में आरोप पत्र दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की बात कह रही है।
2 of 17
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल पंवार से प्रेम प्रसंग होने के बाद दामिनी ने अपने हाथ पर टैटू बनवाया था। जिसमें लिखा है कि ””अतुल की गुर्जरी””। अतुल पंवार की हत्या के बाद शनिवार को पहली रात दामिनी की जेल में कटी।
3 of 17
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल में सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीरेश राज शर्मा से अपने बेटे मानिक से मिलने की इच्छा दामिनी ने जताई। मानिक के दादा अजब सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी बहू दामिनी से संबंध खत्म कर दिए हैं। वह मानिक को खुद पालेंगे।
4 of 17
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मानिक के चाचा यूपी पुलिस में कांस्टेबल कुलदीप ने भी कहा कि दामिनी का मानिक से अब कोई मतलब नहीं है। दामिनी के भाई ने कहा कि बहन दामिनी से हमने अपने सभी रिश्ते खत्म कर दिए हैं।
5 of 17
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के भाई कुलदीप का कहना है कि दामिनी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि 60 दिन के अंदर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर देंगे। जल्द ही विसरा की रिपोर्ट मंगाने के लिए भी पत्राचार करेंगे। फास्ट ट्रैक कोर्ट में पूरा मामले में कार्रवाई कराने का काम किया जाएगा।