प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में पंचायतों के लिए 241.31 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि से पंचायत उत्सव भवनों का निर्माण, ग्राम सचिवालयों में आधार सेवा केंद्रों की स्थापना और मुख्यमंत्री ग्राम सौर योजना पर काम किया जाएगा।
खबर वहीं जो सत्य हो©

अनुपूरक बजट में प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन बनाने के लिए 109.98 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इन भवनों का उपयोग पंचायत बैठकों, सामाजिक और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा।
ये भी पढ़ें – रजिस्ट्री से पहले जमीन के मालिकाना हक की होगी जांच, फर्जी दस्तावेजों के सहारे संपत्ति बेचने पर लगेगी रोक
ये भी पढ़ें – 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया
ग्राम सचिवालयों में आधार सेवा केंद्र खोलने के लिए 70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे ग्रामीणों को आधार से जुड़े काम गांव में ही कराने की सुविधा मिलेगी और उन्हें शहर नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ग्राम सौर योजना के लिए भी 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में सौर ऊर्जा आधारित सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।