उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पहले जिन वस्तुओं और तकनीकों के लिए भारत को विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था, आज उनका निर्माण देश में ही हो रहा है। भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत आर्थिक और सामरिक शक्ति के रूप में उभरा है।
उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा, राजद और टीएमसी जैसे दल जनता के बीच अपना आधार खो चुके हैं। मौर्य ने आरोप लगाया कि दलाली और बिचौलियागिरी की राजनीति समाप्त होने से इन दलों के नेताओं की दुकानें बंद हो गई हैं। यही वजह है कि वे लगातार बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
केशव कहा कि आज का युवा सरकार की नीतियों और योजनाओं से संतुष्ट है। स्टार्टअप, स्वरोजगार, कौशल विकास और रोजगार सृजन के माध्यम से युवाओं को नए अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि देश का युवा विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ा है।
