खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार शाम दिनदहाड़े एक फौजी के मकान में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि परिवार की सूझबूझ से मामला पलट गया। परिवार के सदस्य बदमाशों को घर के अंदर बंद कर बाहर निकलने में सफल रहे, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। करीब दो घंटे चले हाई-वोल्टेज ऑपरेशन के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक बदमाश तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार हो गया।

2 of 7
फौजी का घर
– फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, घटना पटियाली-गंजडुंडवारा रोड स्थित जिलानी गेस्ट हाउस के पास एक फौजी के मकान की है। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे तीन हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए और फौजी के बेटे, बहू और पोते को तमंचों के बल पर बंधक बनाकर मकान में लूटपाट शुरू कर दी।

3 of 7
घर के बाहर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान परिवार ने मौका देखकर बदमाशों को धक्का दिया और खुद बाहर निकलकर मकान का दरवाजा बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी अफरा-तफरी में एक बदमाश तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर मौके से फरार हो गया, जबकि दो बदमाश मकान के अंदर ही फंस गए।

4 of 7
घर के बार खड़ा जवान
– फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को चारों ओर से घेर लिया। भीड़ को घटनास्थल से दूर हटाने के लिए लाउडस्पीकर से लगातार मुनादी की गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर हाईवे पर यातायात भी कुछ समय के लिए रोक दिया। मकान में प्रवेश के लिए ऊंची सीढ़ी मंगाई गई और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ऑपरेशन की तैयारी शुरू की गई।

5 of 7
पीड़ित राहुल यादव
– फोटो : अमर उजाला
सीओ पटियाली के अवकाश पर होने के कारण सीओ सहावर ने मौके पर मोर्चा संभाला। बाद में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया।
शाम करीब सवा सात बजे पुलिस टीम मकान के भीतर दाखिल हुई। इसके कुछ ही देर बाद अंदर से लगातार फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। करीब 10 मिनट के दौरान चार राउंड गोलियां चलीं, जिससे बाहर खड़ी भीड़ में अफरा-तफरी मच गई।
