UP: 316 citizens of the state have returned from Sudan so far

सूडान से वापस लाए गए भारतीय नागरिक file
– फोटो : ट्विटर/एस जयशंकर

विस्तार

सूडान में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत शनिवार को भी प्रदेश के 223 लोगों की वापसी हुई है। इनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के नागरिक शामिल हैं। सरकार के निर्देश पर सूडान से लौटने वाले नागरिकों को बसों व टैक्सी के माध्यम से घर तक पहुंचाया गया। इस प्रकार अब तक प्रदेश के कुल 316 लोगों की सूडान से वापसी हो चुकी है।

सूडान से लौटे इन जिलों के नागरिक

लखनऊ-44, देवरिया-37, कानपुर-7, बलिया-18, बस्ती-4, गाजीपुर-10, आजमगढ़-10, वाराणसी-4, प्रयागराज-3, मऊ-13, फतेहपुर- 1, कुशीनगर-24, मुजफ्फरनगर-3, जौनपुर-11, बहराइच-1, गोंडा-1, संतकबीर नगर-1, सिद्धार्थनगर-3, गौतमबुद्धनगर-4, बरेली-2, प्रतापगढ़-1, बलरामपुर-1, मेरठ-1 और गोरखपुर- 19



Source link