मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं की पसंद बन गयी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के चार महीने में अब तक दो लाख आवेदन आ चुके हैं जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 का लक्ष्य 1.50 लाख रखा है। योजना का लाभ देने में जौनपुर ने प्रथम, आजमगढ़ ने दूसरा और लखनऊ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

loader

Trending Videos

योजना के तहत वर्तमान 1,58,595 आवेदनों को बैंक को फॉरवर्ड कर दिया गया है। इनमें से 45,463 आवेदनों को बैंक ने लोन देने की स्वीकृति दे दी है जबकि 42,128 युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन दिया जा चुका है। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक लाख लक्ष्य के सापेक्ष 1,78,662 आवेदन प्राप्त हुए जबकि 1,44,273 आवेदन बैंकों को फॉरवर्ड किये गये।

ये भी पढ़ें – यूपी में भारी मानसूनी बारिश जारी… 24 जिले बाढ़ की चपेट में, अभी एक हफ्ता राहत की उम्मीद नहीं



ये भी पढ़ें – बहनें इस समय तक भाई की कलाई पर बांध सकेंगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

लखनऊ के डीएम विशाख जी अय्यर ने बताया कि लखनऊ को वर्तमान वित्तीय वर्ष में 3,000 का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष चार माह में 3,421 आवेदन प्राप्त हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *