पुलिस में भर्ती होने के लिए युवा खासा उत्साह दिखा रहे हैं। भर्ती बोर्ड की ओर से शुरू की गई वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत अब तक 8.50 लाख युवा पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं दरोगा और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए भी 75 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

अधिकारियों के मुताबिक दरोगा भर्ती के लिए 20 लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना है। अभी भर्ती बोर्ड को सिपाही के करीब 20 हजार पदों पर भर्ती की प्रकिया शुरू करनी है।

ये भी पढ़ें – यूपी में अगले चार दिन भारी बारिश के आसार, 47 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका



ये भी पढ़ें – राजस्व विभाग पुश्तैनी जमीन का उपलब्ध कराएगा नक्शा, जारी किया गया आदेश

भर्ती बोर्ड ने बीती 31 जुलाई को पुलिस के सभी विज्ञापित होने वाले पदों पर भर्ती के आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की थी। इससे अभ्यर्थियों को अलग-अलग भर्ती के लिए आवेदन करने के दौरान अपना व्यक्तिगत विवरण दोबारा नहीं भरने की सहूलियत मिलेगी।

बोर्ड ने आवेदन की प्रक्रिया को सुविधाजनक, सरल, पारदर्शी व सुगम बनाने की दृष्टि से इसे शुरू किया है, जिसके लिए कोई शुल्क भी नहीं दिया जाना है। वहीं दूसरी ओर 12 अगस्त से 4543 दरोगा और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें