न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Wed, 20 Aug 2025 11:30 AM IST

दीनू उपाध्याय गैंग के फरार चल रहे साथी अधिवक्ता अनूप शुक्ला को समर्पण के बाद जेल भेजा गया।


UP: Allegation of attachment even after information of surrender of Dinu's partner Anup, court sought report

थाना सीसामऊ
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


सीसामऊ थाने की पुलिस पर आरोप लगा है कि अधिवक्ता दीनू उपाध्याय गैंग के साथी अधिवक्ता अनूप शुक्ला के कोर्ट में समर्पण करने के बावजूद कुर्की कर दी। इस पर अधिवक्ता ने अवमानना कार्रवाई की मांग की है। कोर्ट ने थाने से रिपोर्ट मांगी है। सुनवाई बुधवार को होगी।

loader

Trending Videos

पंजाब में तैनात एडीजी के रिश्तेदार ने सीसामऊ थाने में दीनू उपाध्याय और उसके साथियों पर मकान बेचने के नाम पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। छह लाख रुपये वसूलने के बाद चार लाख रुपये लेने के लिए चैंबर में बुलाकर मारपीट करने की बात कही थी। इसी मुकदमे में आरोपी अधिवक्ता अनूप शुक्ला फरार चल रहा था जिसके घर की सोमवार को पुलिस ने कुर्की कर दी थी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *