UP: Amit Shah praised CM from the stage, said- Yogi drove away both mosquitoes and mafia from the state

अमित शाह ने मंच से की सीएम योगी की तारीफ।
– फोटो : एएनआई/अमर उजाला (फाइल)

विस्तार


देवरिया और महराजगंज की जनसभाओं को संबोधित करते हुए  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा है कि योगी ने स्वच्छता अभियान से मच्छरों को समाप्त किया। यह उनका स्टाइल है। इसी स्टाइल से उन्होंने माफिया भी खत्म कर दिए। आज प्रदेश से मच्छर और माफिया दोनों का सफाया हो गया है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि देश पाकिस्तान के एटम बम से डरने वाली कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित रहेगा या पाक को मुंहतोड़ जवाब देने वाले नरेंद्र मोदी के हाथों में, यह जनता को तय करना है।

शाह बुधवार को देवरिया और महराजगंज में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम वाले दिन भाजपा 400 का आंकड़ा पार करेगी। कहा कि पांच चरणों में ही भाजपा बहुमत से आगे है। कांग्रेस के राहुल बाबा 40 सीट पर सिमट जाएंगे। वहीं, दूसरे शहजादे की साइकिल चार पर खड़ी हो जाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पीएम मोदी पर आज तक एक पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। मोदी ने देश को आगे ले जाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। कोरोना में पीएम मोदी ने शानदार काम किया जबकि कांग्रेस ने इस देश को बांटने का काम किया है। इस गठबंधन के चेहरों को देखेंगे तो भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आएगा। 12 लाख करोड़ का घोटाला करने वाली इंडी गठबंधन के ही नेताओं ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं, 70 सालों तक कांग्रेस मंदिर को लटकाए रखा लेकिन मोदी ने अयोध्या में भव्य मंदिर बनाकर हम सबकी आस्था का सम्मान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *