UP: Awadhesh Prasad, who won Faizabad seat, is in the first row of Parliament, what is SP's strategy behind th

अवधेश प्रसाद संसद में।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फैजाबाद की सीट पर जीत दर्ज करने वाले अवधेश प्रसाद को राष्ट्रीय राजनीति में ऊंची छलांग मिली है। लोकसभा में विपक्ष के लिए निर्धारित अगली पंक्ति में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद बैठेंगे। इसी पंक्ति में सोमवार को राहुल गांधी भी बैठे। वहीं, सपा अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा परिसर में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से सामना होने पर कहा कि हम इस बार संविधान की बड़ी किताब लेकर आए हैं। इस पर सोनिया गांधी ने अखिलेश से कहा कि इस बार उनकी पार्टी (सपा) भी बड़ी होकर आई है।

अखिलेश ने अवधेश प्रसाद का सोनिया गांधी से परिचय कराया तो सोनिया ने अवधेश प्रसाद को बधाई दी। अखिलेश ने शाम को संसद में अपनी पार्टी के सांसदों का फोटो एक्स पर प्रदर्शित करते हुए कमेंट किया- लेकर देश की जनता का पैगाम, हम दिल्ली आए बचाने संविधान।

अवधेश प्रसाद को अगली पंक्ति में स्थान देने के मायने

अखिलेश यादव ने अपनी सोशल इंजीनियरिंग के तहत दलितों को विशेष तरजीह देने की रणनीति अपनाई है। यही वजह है कि अवधेश प्रसाद को विपक्ष के लिए निर्धारित अगली पंक्ति में स्थान देने का निर्णय लिया। लोकसभा चुनाव से पहले भी वे दलित जाति के रामजी लाल सुमन को राज्यसभा भेजकर अपनी सोशल इंजीनियरिंग का परिचय दे चुके हैं।

चर्चाओं में अवधेश

फैजाबाद वह सीट है जहां पर अयोध्या का राम मंदिर आता है। फैजाबाद सीट पर भाजपा की हार की जितनी चर्चाएं हैं उतनी ही चर्चाएं सपा की जीत की हैं। अवधेश प्रसाद वहां विधानसभा की एक सीट से विधायक थे। जीतने के बाद वह राष्ट्रीय स्तर के नेता बन चुके हैं। उनकी जीत की वजहों पर अलग-अलग तरह की व्याख्याएं राजनीतिक पंडितों द्वारा की जा रही हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *