खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि ‘पूरी खबर पढ़ें’ पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

2 of 9
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
ब्लॉक प्रमुख भी बने प्रशासक, आदेश जारी
यूपी में ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत अध्यक्षों की तरह ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो गया। इसके साथ ही प्रदेश की सभी क्षेत्र पंचायतों का निर्वाचित कार्यकाल भी खत्म हो गया। इससे नई क्षेत्र पंचायतों के गठन और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव तक मौजूदा ब्लॉक प्रमुखों को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3 of 9
छात्रा ने जान दी
– फोटो : अमर उजाला
सपना टूटा तो जिंदगी की डोर भी तोड़ी
डॉक्टर बनने का सपना संजोए हमीरपुर जिले के राठ कस्बे की छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार छात्रा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में चयन न होने के बाद मानसिक तनाव में थी। शनिवार को उसने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में पहले उसे राठ के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4 of 9
शारदा नदी में समाया मकान
– फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी में उफनाई शारदा का कहर
लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू हो गया है। तहसील निघासन के ग्रंट नंबर 12 गांव में शनिवार को सरजू का पक्का मकान नदी में समा गया। इसके साथ ही बंद पड़े सरकारी स्कूल भवन के सामने की 30 मीटर डामर सड़क भी कट गई। स्कूल पर भी खतरा मंडराने लगा है। नदी के विकराल रूप को देखकर ग्रामीणों में दहशत है। पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

5 of 9
कमरे में बंद पति लगा रहा पत्नी से बचाने की गुहार
– फोटो : संवाद
पत्नी से डरे पति का हैरान करने वाला मामला
हाथरस शहर के मोहल्ला बालापट्टी से हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। शिक्षक रहे अशोक कुमार पिछले आठ दिनों से अपने कमरे में बंद है। उनका आरोप है कि पत्नी उन्हें प्रताड़ित करती है। इस तरह अकसर बंद करके चली जाती है। घर रहती है तो मारपीट करती है। महिला के डर से न कोई दरवाजा खोल रहा है और न ही कोई पुलिस को सूचना दे रहा है। पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…
