UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि ‘पूरी खबर पढ़ें’ पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।





Yogi first statement on theft of Ram Mandir offerings 14 sentenced to life imprisonment in double murder case

सीएम योगी।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क


राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान

अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया है, जो निष्पक्ष तरीके से तथ्य सामने लाएगा। बस 15 दिन और इंतजार कर लीजिए। साथ ही सभी पक्षों से अपील की है कि वे ऐसी टिप्पणियों से बचें, जिनसे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हों। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो…


Yogi first statement on theft of Ram Mandir offerings 14 sentenced to life imprisonment in double murder case

जानकारी देते डीजीसी अनिल दुबे
– फोटो : amar ujala


दोहरे हत्याकांड के 14 दोषियों को उम्रकैद

फतेहपुर में हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह में वर्चस्व को लेकर सात दिसंबर 2008 को हुए दोहरे हत्याकांड में शुक्रवार को 14 दोषियों को कोर्ट ने उम्रकैद और प्रत्येक को 38-38 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार पंचम की अदालत ने सुनाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो…


Yogi first statement on theft of Ram Mandir offerings 14 sentenced to life imprisonment in double murder case

कट की मांग
– फोटो : अमर उजाला


बागपत में 41 दिन से जारी धरना

बागपत जनपद में दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर पर कट दिए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कट की मांग को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को 41वें दिन में प्रवेश कर गया। मांग पूरी न होने से नाराज ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर धरनास्थल पर पहुंच गए। इससे क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो…


Yogi first statement on theft of Ram Mandir offerings 14 sentenced to life imprisonment in double murder case

बसपा सुप्रीमो मायावती
– फोटो : amar ujala


उम्मीदवार चयन पर उठे सवालों पर मायावती का पलटवार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने पार्टी के उम्मीदवार चयन और आर्थिक सहयोग को लेकर उठ रहे सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बसपा को बदनाम करने के लिए विरोधी दल और मीडिया का एक वर्ग सुनियोजित तरीके से दुष्प्रचार कर रहा है। चुनाव नजदीक आते ही ऐसी गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिनका मकसद बसपा के बढ़ते जनाधार और संगठनात्मक मजबूती को नुकसान पहुंचाना होता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *