09:35 PM, 18-Apr-2026

UP Board Result 2026: इस बार खास होगी यूपी बोर्ड की मार्कशीट

इस बार यूपी बोर्ड की मार्कशीट 16 सिक्योरिटी फीचर, होलोग्राम और वॉटरमार्क से लैस होगी। यह वॉटरप्रूफ और नॉन-टीयरएबल भी होगी। मार्कशीट में क्या खास होगा ग्राफिक पर क्लिक कर विस्तार से जान सकते हैं:

07:48 PM, 18-Apr-2026

UP Board Result 2026: पिछले साल किसने किया टॉप

हाईस्कूल टॉपर: यश प्रताप सिंह

इंटर टॉपर: महक जायसवाल

06:01 PM, 18-Apr-2026

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं में पास होने के लिए जरूरी अंक

03:49 PM, 18-Apr-2026

UP Board 10th-12th Result 2026: पिछले वर्ष कैसा रहा पास प्रतिशत?

पिछले वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में कुल परिणाम 90.11% रहा, जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66% और बालिकाओं का 93.87% दर्ज किया गया। इस प्रकार बालिकाओं का प्रदर्शन बालकों की तुलना में 7.21% बेहतर रहा।

02:40 PM, 18-Apr-2026

UPMSP: पिछले साल 12वीं में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

पिछले साल यूपी बोर्ड के नतीजों में छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। यूपी बोर्ड 10वीं में कुल 93.87 प्रतिशत और 12वीं (इंटरमीडिएट) में 86.37 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए।

 

02:28 PM, 18-Apr-2026

UP Board Result 2026: पिछले साल 10वीं में किसने किया टॉप?

पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में वाराणसी जिले के विकास इंटर कॉलेज की छात्रा ख्याति सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 600 में से 580 अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में आठवां स्थान हासिल किया था।

11:25 AM, 18-Apr-2026

UP Board Result 2026 Date: कब आ सकता है रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

10:31 AM, 18-Apr-2026

UP Board 10th 12th Result 2026: कब हुई परीक्षा?

इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि 12वीं (इंटर) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक चलीं। इन परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

10:16 AM, 18-Apr-2026

UPMSP Board Result 2026: रिजल्ट पर इन विवरणों को जरूर करें चेक

यूपी बोर्ड (UPMSP) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी लॉगिन डिटेल्स की आवश्यकता होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने जिला, परीक्षा वर्ष, रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे।

 

10:13 AM, 18-Apr-2026

UP Board Result 2026: पासिंग होने के नियम

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। यह नियम सभी स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के विद्यार्थियों पर समान रूप से लागू होता है। छात्रों के प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों के अंकों को जोड़कर कुल अंक निकाले जाते हैं, और इन्हीं में से कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होता है। यदि कोई छात्र इस निर्धारित न्यूनतम अंक को प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *