02:05 AM, 23-Apr-2026

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कहां मिलेगा?

विद्यार्थियों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक करने की सुविधा मिलेगा। नीचे बताए चरणों का पालन करके आप अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “UP Board High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें (जैसा एडमिट कार्ड में है)।
  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

 

02:04 AM, 23-Apr-2026

UP Board Result 2026: नंबर कम रहने या फेल होने पर क्या विकल्प?

अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। इसमें उन्हीं विषयों की दोबारा परीक्षा देकर पास होने का अवसर मिलता है और साल भी बच जाता है। अगर कोई छात्र तीन विषयों में असफल होता है, तो उसे उस शैक्षणिक सत्र में फेल माना जाएगा और अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। ऐसे में उसे अगले वर्ष सभी विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी।

02:02 AM, 23-Apr-2026

UP Board Result 2026: रिजल्ट से पहले ये 4 तैयारियां जरूरी

1. पहले से तैयार रखें जरूरी डिटेल्स

2. अमर उजाला पर करें पंजीकरण

3. रिजल्ट लिंक को पहले से करें बुकमार्क

4. इंटरनेट और डिवाइस रखें तैयार

पूरी खबर यहां पढ़ें…

03:34 PM, 22-Apr-2026

UP Board Result: 52 लाख विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार

बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए तकरीबन 52,30,297 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 27,50,945 है, जिसमें 14,38,682 छात्र तथा 13,12,263 छात्राएं हैं। वहीं, इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 24,79,352 है, जिनमें 13,03,012 छात्र तथा 11,76,340 छात्राएं हैं।

02:53 PM, 22-Apr-2026

UP Board Result: कल जारी होगा रिजल्ट

नतीजे कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। 

02:10 PM, 22-Apr-2026

UP Board 10th 12th Result: किस वेबसाइट पर जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा गुरुवार 23 अप्रैल को शाम 4 बजे की जाएगी। विद्यार्थियों को घोषित होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए इधर-उधर जानें की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्यार्थी अपना रिजल्ट अमर उजाली की वेबसाइट पर ही देख पाएंगे। अक्सर हेवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है। ऐसे समय पर होने वाली समस्याओं से बचने के लिए विद्यार्थियों को अमर उजाला पर अपना रिजल्ट देखने की सलाह दी जाती है। जिस पेज पर रिजल्ट जारी होगा उसका पता है:

02:10 PM, 22-Apr-2026

UP Board Result 2026: टॉपर्स लिस्ट और स्ट्रीम वाइज रिजल्ट

बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। 12वीं कक्षा के नतीजे स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के अनुसार भी घोषित किए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

02:09 PM, 22-Apr-2026

UP Board Result 2026: ऐसे डाउनलोड होगा रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “UP Board High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें (जैसा एडमिट कार्ड में है)।
  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

02:09 PM, 22-Apr-2026

UP Board Result 2026: कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

पहले रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को साइबर कैफे या स्कूल जाना पड़ता था, लेकिन अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

02:03 PM, 22-Apr-2026

UP Board UPMSP Result Live: यूपी बोर्ड के नतीजे आज शाम, अमर उजाला पर देखें अपना रिजल्ट; पढ़ें ताजा अपडेट

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है कि सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 23-04-2026 को सायं 04:00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *