राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें दो नए एक्सप्रेसवे बनाए जाने को मंजूरी मिली है। संभल रिपोर्ट भी पास की गई है। इसके साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं के ईपीसी मोड में निर्माण के लिए विकासकर्ता चयन संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। इसके अलावा महिला कल्याण, सचिवालय प्रशासन, गृह विभाग, उच्च शिक्षा, राज्यकर परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन और सहकारिता विभाग के प्रस्ताव पास हुए। 


दो नए एक्सप्रेसवे पर मुहर

पहला एक्सप्रेसवे प्रयागराज से सोनभद्र तक 333 किमी लंबा होगा। इसकी लागत 26 हजार करोड़ होगी।



दूसरा विंध्य-पूर्वांचल लिंक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा। इसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसकी कुल लंबाई 117 किमी होगी। योजना के लिए 9039 करोड़ राशि है। इसमें से 5628 करोड निर्माण के लिए एवं बाकी पैसा 1731 हैक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। यह गाजीपुर, मिर्जापुर और चंदौली होकर बनेगा।  

तीसरा प्रस्ताव पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन के लिए है। इसकी लंबाई 1.18 किमी होगी। क्योंकि ज्यादा मकान रास्ते में आ रहे थे। इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *