आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से अगस्त माह तक 22,337.62 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है, जो बीते वर्ष में इस अवधि तक प्राप्त राजस्व 19,316.48 करोड़ रुपये के सापेक्ष 15.64 प्रतिशत अर्थात 3021.41 करोड़ रुपये अधिक है। विभाग का अगस्त माह तक 23,400 करोड़ रुपये राजस्व जुटाने का लक्ष्य निर्धारित था। अगस्त माह में 3754.43 करोड़ रुपये राजस्व मिला है, जो बीते वर्ष अगस्त माह में प्राप्त राजस्व से 174.24 करोड़ रुपये अधिक है।

loader

Trending Videos



वहीं प्रवर्तन कार्रवाई की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिकी एवं तस्करी के कुल 10,503 मुकदमे दर्ज करते हुए लगभग 2.69 लाख लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त 1,995 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 351 व्यक्तियों को जेल भेजा गया तथा 23 वाहनों को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि बीती 28 अगस्त से 6 सितंबर तक 10 दिन का तृतीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 31 अगस्त तक 1,587 मुकदमे दर्ज करने के साथ 38,099 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और 340 लोगों को गिरफ्तार किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें