UP: Information about religious and spiritual heritage of the state will be available on one click, tourism ap

यूपी के पर्यटक स्थलों की मिलेगी जानकारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 पर्यटन विभाग ने देश-विदेश से भ्रमण के लिए आने वाले व स्थानीय पर्यटकों के लिए प्रदेश की सभी जानकारी एक जगह उपलब्ध कराने के लिए यूपी टूरिज्म मोबाइल एप शुरू किया है। इसके माध्यम से एक क्लिक पर प्रदेश के धार्मिक-अध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी पर्यटक ले सकेंगे। उन्हें छोटी-छोटी सूचनाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

एप पर लखनऊ, अयोध्या, काशी, मथुरा, झांसी, गोरखपुर आदि शहरों के छोटे-बड़े पर्यटन स्थलों की सूचनाएं हैं। साथ ही प्रदेश में मनाए जाने वाले प्रमुख पर्व-त्योहार, उत्सवों जैसे-देव दीपावली, दीपोत्सव, रंगोत्सव, कुंभ-महाकुंभ, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आदि की जानकारी भी है। यहां यूपीएसटीडीसी द्वारा भ्रमण के लिए तैयार विशेष भ्रमण पैकेज की जानकारी के साथ ही बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। एप से ही होटल, होम-स्टे, पेइंग गेस्ट, एएसआई साइट, ट्रेन, बस और फ्लाइट की बुकिंग की जा सकती है।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में विश्वस्तरीय धार्मिक, आध्यात्मिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक आदि पर्यटन स्थल हैं। प्रदेश में बढ़ते पर्यटन के साथ एक ऐसे एप की आवश्यकता थी, जिस पर पर्यटन से जुड़ी सभी अपडेट सूचनाएं उपलब्ध हो। ताकि पर्यटक को इसके लिए भटकना न पड़े। इसी के तहत यूपी टूरिज्म मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसमें हर जिले के पर्यटन स्थल, रुकने के स्थल, होम-स्टे, खान-पान, प्रमुख पर्व-त्योहार आदि की सूचना मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें