पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज यानी रविवार को राजधानी लखनऊ में ‘अटल स्मृति संध्या’ का आयोजन किया जाएगा। यह  कार्यक्रम पं. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, केजीएमयू में किया जाएगा। कार्यक्रम में पद्मश्री और वरिष्ठ साहित्यकार अशोक चक्रधर एकल काव्य पाठ करेंगे। 

आयोजन के संयोजक उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सहित सरकार और संगठन के शीर्ष पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहेंगे।

लोकभवन में स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे सीएम

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह लोकभवन पहुंचेंगे। यहां वह पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद अटल स्मृति संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें