राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह हुई जोरदार बारिश से शहर पानी-पानी दिखा। एक तरफ लोगों को उमस से राहत मिली, तो दूसरी तरफ शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। लोगों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ीं।  

कुर्सी रोड में चार नंबर चौराहे से जानकीपुरम के छुईया पुरवा चौराहे की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। जलभराव इतना अधिक था कि पानी डिवाइडर तक पहुंच गया।

सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में पहुंचते ही बंद हो गए। इसके बाद वाहन चालकों को अपने वाहन पैदल खींचकर सुरक्षित स्थान तक ले जाते देखा गया। जलभराव के कारण इस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज बारिश होते ही इस मार्ग पर जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से आवागमन प्रभावित होता है और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जल निकासी की बेहतर व्यवस्था किए जाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें