पासपोर्ट बनवाने की नई शुल्क दरें लागू हो गई हैं। लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब अधिक शुल्क देना पड़ रहा है। हालांकि, बुजुर्गों और आठ वर्ष तक के बच्चों को इसमें दस फीसदी छूट दी जा रही है। पासपोर्ट खोने या क्षतिग्रस्त होने पर नया बनवाने के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ रही है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, बरेली क्षेत्रीय कार्यालय से बरेली, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर जिले संबद्ध हैं। बरेली में मुख्य कार्यालय समेत एक पासपोर्ट सेवा केंद्र, जबकि अन्य जिलों में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं। 

यहां नई दरों पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। रोजाना करीब 14 सौ आवेदन होते हैं। पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि नई व्यवस्था में 36 पृष्ठ वाले पासपोर्ट के लिए शुल्क पांच हजार, तत्काल सेवा में 7,500 रुपये है, जबकि 60 पृष्ठ वाले पासपोर्ट के लिए क्रमश: छह हजार, 8,500 रुपये देने होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *