UP Congress chief says our seats and voting percentage will be increased.

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कहते हैं कि निकाय चुनाव में कांग्रेस के मत प्रतिशत और सीटों में भारी इजाफा होगा। जनता भाजपा की असलियत समझ चुकी है। आम मतदाता समझ चुका है कि देश व संविधान को कांग्रेस ही बचा सकती है। यही वजह है कि हर जगह कांग्रेस को व्यापक समर्थन मिल रहा है। पेश है उनसे बातचीत के मुख्य अंश…

सवाल: निकाय चुनाव में कांग्रेस के लिए क्या संभावनाएं हैं?

जवाब : कांग्रेस के मत प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। हमारे कई महापौर और अध्यक्ष होंगे।

सवाल: इस दावे का आधार क्या है?

जवाब : देश को बनाने में कांग्रेस का ही योगदान है। आम मतदाता समझ चुका है कि देश व संविधान को कांग्रेस ही बचा सकती है। यही हमारी सफलता का आधार होगा।

सवाल: यह लोकसभा चुनाव का रिहर्सल माना जा रहा है?

जवाब : हर चुनाव अगले चुनाव का रिहर्सल माना जाता है। जनता का रुझान बता रहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा सीटें मिलेंगी। यह हवाई दावा नहीं, बल्कि पुख्ता आधार के साथ निकला निष्कर्ष है। जिस तरह से भाजपा सरकार देश की परिसंपत्तियां बेच रही है, उससे शिक्षित वर्ग काफी नाराज है।

सवाल: प्रत्याशी चयन में काफी विसगंतियां सामने आईं?

जवाब : कई दावेदार होते हैं तो चयन में कहीं-कहीं आंशिक विसंगतियां आ ही जाती हैं। लेकिन, इस बार कांग्रेस में एक सीट पर कई-कई दावेदार आए। यह जनता में कांग्रेस के प्रति बढ़ते रुझान का नतीजा है। हमें हर तरफ व्यापक समर्थन मिल रहा है। सीटों का आंकड़ा तो नहीं दिया जा सकता। लेकिन रिजल्ट चौंकाने वाले होंगे।



Source link

अभी अभी की खबरें