Arpana Yadav met CM Yogi: बीते दिनों यूपी के राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें लग रहीं थीं कि अर्पणा यादव भाजपा से नाराज हैं और वह सपा में वापसी करना चाह रही हैं। 



UP: Speculations of resentment ended, Arpana Yadav met CM Yogi at his residence, Prateek was also with him

सीएम योगी के साथ अर्पणा और प्रतीक।
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos



विस्तार


उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाए जाने से नाराजगी की चर्चाओं के बीच भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की। सीएम के आवास में हुई मुलाकात में अपर्णा के साथ उनके पति प्रतीक यादव भी थे। बता दें सरकार ने उप्र राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही अपर्णा समेत दो उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए थे। अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष ने दो दिन पहले ही कार्यभार ग्रहण कर लिया है लेकिन अपर्णा ने कार्यभार नहीं ग्रहण किया है। ऐसे में अपर्णा की नाराजगी की चर्चा शुरू हो गई है हालांकि अपर्णा की ओर से अभी तक नाराजगी को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बीच मुख्यमंत्री से मुलाकात को उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *