अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Tue, 14 Jul 2026 10:15 AM IST

आगरा के एक ठेकेदार की कंपनी के खाते से साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर 1.98 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस के अनुसार, शातिरों ने एपीके फाइल के जरिए अकाउंटेंट के फोन की छह महीने तक निगरानी की और व्हाट्सएप संदेश भेजकर रकम अपने खाते में मंगवा ली।


Hackers Spy on Accountant for Six Months, Steal 1.98 Crore From Contractor’s Account

मोबाइल डेमो, mobile demo
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

आगरा के नामी ठेकेदार के अकाउंटेंट को एपीके फाइल भेज शातिरों ने मोबाइल हैक कर लिया। छह महीने तक अकाउंटेंट की गतिविधियों पर नजर रखी। अपना नंबर ठेकेदार के नाम से सेव किया। फिर अकाउंटेंट को व्हॉट्सएप पर अपना खाता नंबर भेज 1.98 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठेकेदार की तहरीर पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


ये भी पढ़ें –  UP: देसी घी खरीदने से पहले पढ़ लें यह खबर, पूजा वाले और खाने वाले घी की कीमतों में क्यों है इतना फर्क?

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *