Uproar during drain cleaning; shopkeepers protested.

नाला सफाई के लिए रैंप तोड़ने पर हंगामा करते लोग



आगरा। कमला नगर क्षेत्र के निषाद चौक स्थित रेणुका विहार में बुधवार को हंगामा हो गया। नगर निगम की टीम नाले की सफाई के लिए जेसीबी मशीन लेकर पहुंची। नाले पर बनाए गए रैंप और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय दुकानदार और क्षेत्रीय लोग विरोध में उतर आए तथा जेसीबी मशीन के सामने खड़े होकर कार्य रुकवा दिया।


विरोध के चलते कुछ समय के लिए सफाई अभियान बाधित रहा। सूचना मिलते ही नगर निगम की टास्क फोर्स और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि नाले पर किए गए निर्माण और रैंप के कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। काफी देर तक चली वार्ता के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। टास्क फोर्स की टीम ने भारी मशक्कत के बाद विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया, जिसके बाद नाले की सफाई का कार्य पुनः शुरू कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *