Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी कॉलेज का 117वां संस्थापन समारोह बुधवार को राजर्षि सभागार में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय अमेठी के कुलपति प्रो. भृगुनाथ सिंह ने कहा कि प्रतिभा, संसाधन, सुशासन और उत्कृष्टता की संस्कृति किसी संस्था की सफलता के चार प्रमुख आधार हैं। यूपी कॉलेज इन चारों का उदाहरण है। उन्होंने पूर्व छात्रों को संस्था से जोड़ने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।‌ अध्यक्षता करते हुए उदय प्रताप शिक्षा समिति के सचिव प्रो. यूएस सिन्हा ने कहा कि राजर्षि ने गुलामी के दौर में युवाओं को ज्ञान और शक्ति से संपन्न कर देशसेवा के उद्देश्य से संस्था की स्थापना की थी। स्वागत कैंपस समन्वयक प्रो. मनोज कुमार सिंह ने किया। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि करीब 70 विद्यार्थियों ने नेट, जेआरएफ और गेट उत्तीर्ण किया है। 160 शोधार्थी शोधरत है, 12 को शोध उपाधि मिली है। कॉलेज में 10 नए कक्षों का निर्माण शुरू हुआ है। प्रमाण पोर्टल की रैंकिंग में भी कॉलेज लगातार शीर्ष स्थान पर है। समारोह में वार्षिक पत्रिका ‘उदयश्री’ और डॉ. रमेश प्रताप सिंह की पुस्तक ‘अज्ञेय के साहित्य में मानव मूल्य’ का लोकार्पण हुआ। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को कॉलेज की सभी इकाइयों में अवकाश की घोषणा भी की।

ये भी पढ़ें:

Varanasi News: राजर्षि के जीवन मूल्य आज भी प्रासंगिक : धर्मेन्द्र सिंह

सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

इसके बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों-कर्मचारियों और राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह का अभिनंदन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिव वंदना, समुद्र मंथन पर आधारित नृत्य नाटिका, कथक और कजरी की मनोहारी प्रस्तुतियां हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन प्रो. प्रज्ञा परमिता और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राम सुधार सिंह, डॉ.(मेजर) अरविन्द कुमार सिंह, डॉ. मूलचंद सिंह, कैप्टन रंजीत सिंह परमार, प्रो. रमेश धर द्विवेदी, प्रो. मनीष कुमार सिंह, संगीता कुमार, डॉ. ज्ञानप्रभा सिंह, डॉ. विभा सिंह, डॉ. अनीता सिंह, प्रो. गोरखनाथ, प्रो. शशिकांत द्विवेदी, डॉ. एसके सिंह, प्रो. अमन गुप्ता, प्रो. सुधीर कुमार राय आदि उपस्थित थे।

कॉलेज की सांस्कृतिक पहचान

केसरिया साफे में दिखी यूपी कॉलेज की सांस्कृतिक पहचान

वाराणसी। यूपी कॉलेज के 117वें संस्थापन दिवस समारोह में कॉलेज की गौरवशाली परंपरा का अनूठा नजारा देखने को मिला। छात्र सिर पर केसरिया साफा बांधकर पहुंचे। समारोह में छात्रों का यह पारंपरिक अंदाज आकर्षण का केंद्र रहा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने कॉलेज की ऐतिहासिक पहचान और परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यूपी कॉलेज का 117वां संस्थापन समारोह कहां मनाया गया?

समारोह बुधवार को राजर्षि सभागार में मनाया गया।

✦प्राचार्य ने विद्यार्थियों की किन उपलब्धियों की जानकारी दी?

प्राचार्य ने बताया कि करीब 70 विद्यार्थियों ने नेट, जेआरएफ और गेट उत्तीर्ण किया है, 160 शोधार्थी शोधरत हैं और 12 को शोध उपाधि मिली है।

✦समारोह में कौन-सी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं?

कार्यक्रम में शिव वंदना, समुद्र मंथन पर आधारित नृत्य नाटिका, कथक और कजरी की प्रस्तुतियां हुईं।



Source link