Varanasi News Today: नेपाली बाग निवासी रहमत अली के बैंक खाते से उसके दो परिचितों ने लगभग 45 हजार रुपये उड़ा दिए। मामले को लेकर रहमत अली की तहरीर पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
Varanasi News Today: नेपाली बाग निवासी रहमत अली के बैंक खाते से उसके दो परिचितों ने लगभग 45 हजार रुपये उड़ा दिए। मामले को लेकर रहमत अली की तहरीर पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रहमत अली ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र के रामदेवपुर के शुभम मौर्या का फोन आया था। शुभम ने उससे ओटीपी पूछा और उसका सिम पोर्ट करा लिया। सिम पोर्ट करने के बाद उसका गूगल पे अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लिया। इसके बाद सूरज शक्ति के खाते में 30,250 रुपये, मोहम्मद शकीन के खाते में 5000 रुपये और विद्या देवी के खाते में 9400 रुपये ट्रांसफर कर दिया।
रहमत अली ने बताया कि उसके साथ जौनपुर जिले के सिरकोनी के राहुल मौर्य और उसके साले शुभम मौर्य ने धोखाधड़ी की है। उधर, इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।