
एयर कमोडोर सतीश कुमार गुप्ता
– फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में वीरांगना सम्मान समारोह में वायु सेना मेडल प्राप्त एयर कमोडोर सतीश कुमार गुप्ता वीर नारियों के संघर्ष की दास्तां सुनकर भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि वीर नारियों ने देश को जो दिया है, वह अनमोल है और उसे कोई नहीं दे सकता। जब वह वीर नारियों, वीर माताओं को देखते हैं तो खुद को छोटा महसूस करते हैं।
7 हजार घंटों की उड़ान का अनुभव रखने वाले एओसी सतीश कुमार गुप्ता ने समारोह में कहा कि जब वह एयरफोर्स की यूनिफॉर्म पहनते हैं तो सोचते हैं कि अपने देश के लिए कुछ कर पाएं। हममें से कुछ कोशिश करते हुए चले जाते हैं। जो साथ नहीं रहते, उनका दुख भी हर सैनिक को परिजन की तरह ही होता है।
