
कानपुर में बारिश
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a677bd20c1ce8fb780ed5ee”,”slug”:”weather-update-heavy-rain-in-kanpur-and-nearby-cities-2026-07-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: कानपुर समेत आसपास के शहरों में हुई झमाझम बारिश, आगे के लिए मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कानपुर में बारिश
– फोटो : अमर उजाला
30 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं। सावन के स्वागत में आषाढ़ अभी से झूमकर बरस रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि यह स्थिति तीन दिन तक रहेगी। चार दिन तक कहीं भारी और कहीं हल्की वर्षा होगी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र उड़ीसा से पंजाब तक बन रहा है। पछुवा हवाएं वहां से प्रदेश में नमी ला रही हैं। बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ निम्न दबाव क्षेत्र का दायरा बढ़ रहा है। इससे मानसून सक्रिय हो गया है। बारिश की अभी शुरुआत हुई है। अभी और तेज बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी द्रोणी और चक्रवात भी बना हुआ है।