सक्रिय मौसम प्रणालियां बीच-बीच में मानसूनी गतिविधियों को तेज कर दे रही हैं। इससे बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 अगस्त तक बूंदाबांदी होती रहेगी। कानपुर परिक्षेत्र में अगस्त के 20 दिनों में अब तक 336.8 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि पूरे अगस्त महीने की सामान्य औसत बारिश 242.6 मिमी है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला में गुरुवार को सुबह आठ बजे तक 61 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिन में कुछ देर तेज धूप निकली। निम्न दबाव बनते ही माहौल में नमी 95 प्रतिशत पर पहुुंची तो बारिश होने लगी।
