लगातार दूसरे दिन बुधवार को सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। चकेरी स्थित एयरफोर्स मौसम केंद्र पर तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में माहौल में नमी घटकर 17 प्रतिशत पर आने के बाद लू के थपेड़े तेज हो गए। मौसम विभाग ने 24 मई तक लू को लेकर चेतावनी जारी की है।

सूरज ढलने के बाद भी गर्मी से राहत मिलनी कम हो गई है। रात को गर्म हवाएं चल रही हैं। चकेरी के एयरफोर्स मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री और सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला में 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 3.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री अधिक रहा।




Weather Update: The Sun Is Blazing—Temperature Hits 44°C in Kanpur

कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर में 22 मई तक लो प्रेशर बनने की संभावना है। सिस्टम के कारण मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ सकती हैं। इससे मानसून की संभावना जताई जा रही। अरब सागर के ऊपर हवाओं का पैटर्न बदलता हुआ दिखाई दे रहा है।


Weather Update: The Sun Is Blazing—Temperature Hits 44°C in Kanpur

कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला


21 मई को दक्षिण-मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। यह सिस्टम धीरे-धीरे संगठित होकर 22 मई तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। अरब सागर में इस समय बनने वाले और अदन की खाड़ी की ओर बढ़ने वाले मौसम सिस्टम को दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल नहीं माना जाता।

 


Weather Update: The Sun Is Blazing—Temperature Hits 44°C in Kanpur

कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला


जब ऐसे सिस्टम मजबूत होते हैं, तो ये पश्चिमी तट की ओर आने वाली भूमध्यरेखीय नमी वाली हवाओं को अपनी ओर खींच लेते हैं। इससे दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप-केरल तट के आसपास बनने वाली मजबूत पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं। यही तेज पश्चिमी हवाएं मानसून के केरल पहुंचने के लिए बेहद जरूरी मानी जाती हैं।

 


Weather Update: The Sun Is Blazing—Temperature Hits 44°C in Kanpur

कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला


बचाव

– तेज धूुप में बेवजह घर से बाहर न निकलें

– खूब पानी पीकर बाहर निकलें

– पानी साथ रखें, थोड़ी-थोड़ी देर में पीते हैं

– सूती अंगोछा से सिर, चेहरा ढंके रहें

– ठंडी जगह से एकदम बाहर गर्म माहौल में न आएं

– मुंह सूखे, शरीर में जलन महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *