Weather Update: कानपुर में तापमान 44 डिग्री के करीब रहा। सुबह आठ बजे से दो बजे तक चढ़ता रहा पारा। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन में पारा और चढ़ेगा।

कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”68486f9d2b2cc9d65d002cb2″,”slug”:”weather-update-june-10-was-the-hottest-since-2019-temperature-will-rise-for-two-more-days-2025-06-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: वर्ष 2019 के बाद सबसे गर्म रहा 10 जून, दो दिन और चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला
नौतपा गुजरने के एक सप्ताह के बाद शहर गर्मी से तपने लगा है। सीएसए की मौसम वेधशाला में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं एयरफोर्स मौसम केंद्र में पारा 44 के पार हो गया। मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। 2019 के बाद 10 जून को इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया। अगले दो दिन भी इसी तरह से होने वाले हैं। सुबह आठ बजे ही अब दोपहर जैसा लगने लगता है और रात के 10 बजे भी गर्म हवा के थपेड़े लू की तरह परेशान कर रहे हैं।
मौसम विभाग की शब्दावली में कहा जाए तो पिछले दो दिन से शहर गर्मी के रेड जोन में चल रहा है। अभी 12 जून तक इसी तरह रहने की संभावना है। रेड जोन की स्थिति में सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगती और पूरी रात ऐसी स्थिति रहती है। मंगलवार को गर्मी ने सुबह से पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया। सीएसए की मौसम वेधशाला में सुबह आठ बजे 38 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा हर घंटे में तापमान एक डिग्री बढ़ता गया। दोपहर बजे पारा वेधशाला में 39.9 डिग्री पर पहुंच गया।