
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a1b2a16cd267ba1720924af”,”slug”:”weather-update-for-the-first-time-in-56-years-the-temperature-on-may-30th-dropped-to-34-9-degrees-2026-05-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: 56 साल में 30 मई को पहली बार पारा 34.9 डिग्री पर आया, दो जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसमी गतिविधियों ने छठवें दिन नौतपा को ठंडा कर दिया। 56 साल में पहली बार 30 मई को दिन का अधिकतम तापमान सबसे अधिक निचले स्तर 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में वर्ष 1971 से उपलब्ध मौसम के आंकड़ों में 30 मई को अब तक यह सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने दो जून तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जारी किया है।
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 5.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री कम रहा है। 48 घंटे में अधिकतम तापमान 7.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री घटा है। सीएसए की मौसम वेधशाला में 3.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बादलों के साथ तेज हवाओं और बारिश से लोगों को लू के थपेड़ों से निजात मिल गई।