संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 10 Oct 2024 12:11 AM IST

Weekly puja special train will run from 12

Trending Videos



कासगंज। दौराई-बढ़नी-दौराई एक जोड़ी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन रेलवे 12 अक्टूबर से किया जाएगा। यह ट्रेन वाया कासगंज होकर गुजरेगी। दिवाली और छठ पूजा के मौके पर चलाई जाने वाली इस गाड़ी से स्थानीय यात्रियों को लाभ मिलेगा। ट्रेन संख्या 09657 दौराई-बढ़नी साप्ताहिक पूजा स्पेशल गाड़ी दौराई से 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को दौराई से 15:00 बजे प्रस्थान कर अजमेर से 16:15 बजे, मथुरा जंक्शन से 23:35 बजे, दूसरे दिन हाथरस सिटी से 00:30 बजे, कासगंज से 01:25 बजे, फर्रुखाबाद से 03:15 बजे, तुलसीपुर से 11:56 बजे चलकर बढ़नी 13:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09658 बढ़नी-दौराई साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को बढ़नी से 19:15 बजे प्रस्थान कर तुलसीपुर से 19:59 बजे, बलरामपुर से 20:52 बजे, दूसरे दिन गोमतीनगर से 00:50 बजे, बादशाह नगर से 01:00 बजे, ऐशबाग से 02:15 बजे, कासगंज से 08:45 बजे, मथुरा जंक्शन से 10:55 बजे, किशनगढ़ से 17:42 बजे तथा अजमेर से 18:55 बजे छूटकर कर दौराई 19:20 बजे पहुंचेगी। पीआरओ इज्जत नगर राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन का संचालन यात्रियों की भीड़ को ध्यान में करते हुए किया जाएगा।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *