न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय

Updated Mon, 16 Jun 2025 12:37 PM IST

यूपी के हरदोई जिले में सीएनजी डलवाने के दौरान पंप कर्मचारी ने कार से उतरने को कहा तो युवती ने पंप कर्मचारी पर रिवॉल्वर अड़ा दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।


When asked to get out of car while filling CNG, girl pointed a revolver at the pump employee

युवती ने पंप कर्मचारी पर तान दी रिवॉल्वर
– फोटो : वीडियो ग्रैब


loader



विस्तार


हरदोई में शाहाबाद नगर के मोहल्ला गिगीयानी निवासी एहसान खान अपने परिवार के साथ कर से जा रहे थे। रविवार रात बिलग्राम नगर में स्थित एक पंप पर वह कार में सीएनजी डलवाने के लिए रुके थे। इसी दौरान पंप के कर्मचारी रजनीश ने सभी सवारियों को कार से उतरने के लिए कहा। इसको लेकर एहसान खान और रजनीश के बीच विवाद हो गया।

Trending Videos

इसी दौरान एहसान की बेटी अरीबा खान ने कार में रखी पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और रजनीश के सीने पर अड़ा दी। आसपास मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। जानकारी पर पहुंची पुलिस में रजनीश से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। लाइसेंसी रिवॉल्वर और 25 कारतूस पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें