उत्तर प्रदेश के बहराइच में गुरुवार को करंट लगने से युवक की मौत हो गई। दो दिन बाद उसकी शादी होनी थी। घर में बरात की तैयारियां चल रही थीं। मौत की घटना ने घरवालों की हिम्मत तोड़ दी। वह बेसुध होकर गिर गए। मां तो रोते-रोते बेहोश हो गई।
Trending Videos

घटना बौंडी थाना क्षेत्र के बारह बीघा गांव की है। गांव निवासी ओमकार (25) की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर में फ्रिज का बोर्ड सही कर रहा था। इसी समय करंट लग गया। करंट लगने से वह वहीं पर गिर गया।
यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: अगले पांच दिन गर्मी दिखाएगी तेवर, तापमान में पांच डिग्री तक उछाल के संकेत; फिर पड़ेंगी फुहारें
घरवाले आनन-फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मौत की खबर मिली तो मां रामवती पछाड़ खाकर गिर गईं। वह बेहोश हो गई। पिता विक्रम भी फफक पड़े।
शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। बताया गया कि ओमकार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। भारत सिंह सबसे बड़े, धर्मवीर दूसरे नंबर का है। वह थाना क्षेत्र के राजा रेहुआ के टॉवर चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था।
घरवालों ने बताया कि दो दिन बाद ओमकार की शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बरात जाने के लिए कई रिश्तेदार घर आ गए थे। उसकी शादी श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर में तय हुई थी।