संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 14 Jun 2026 02:20 AM IST

Young man held hostage, beaten, and forced to pay 25,000.



आगरा। कर्ज के 15 हजार रुपये बकाया होने पर युवक को बंधक बनाकर पीटा गया। इसके बाद उसे 25 हजार रुपये वसूलने के बाद छोड़ा गया। शिकायत पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


टुंडपुरा नई आबादी निवासी पप्पू ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि उन्होंने राहुल से चार प्रतिशत की ब्याज पर 50 हजार रुपये उधार लिए थे। बदले में 35 हजार रुपये की उसे भैंस दे दी। 15 हजार रुपये बकाया थे। पैसे देने में देरी होने पर 11 जून को सुबह राहुल, आकाश (पोला), सलमान और पांच अज्ञात लोग तीन वाहनों से उनके घर आए। पिटाई की और जबरन अपने साथ ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। वहां भी बेरहमी से पीटा। जान बचाने के लिए उन्होंने अपने भाई को फोन कर 25 हजार रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कराए। इसके बाद शाम को उन्हें छोड़ा गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *