young man killed a couple by cutting them with a sword In Jhansi

Breaking News
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दंपती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, झांसी के टोड़ी फतेहपुर के कुटोरा गांव में मंगलवार सुबह घर में घुसकर युवक ने पति-पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में पति पुष्पेंद्र (40) पुत्र कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी संगीता (35) गंभीर रूप से घायल हो गई। 

घायल को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। यहां उसने भी दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवेश कुमार उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। 

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें